*कतरास में फिर भूधंसान से हड़कंप! छाताबाद में जमीन फटी, घरों में दरारें, लोग दहशत में*
बड़ी खबर कतरास से आ रही है, जहां कतरास थाना क्षेत्र के *छाताबाद में एक बार फिर भूधंसान हुआ है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है*
बताया जा रहा है कि अचानक जमीन धंसने से कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। जमीन फट गई है और धुएं के साथ धूल उड़ रही है। स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हैं।
*सबसे चिंता की बात ये है कि भूधंसान थमने का नाम नहीं ले रहा है।*
हर कुछ महीनों में ऐसी घटना हो रही है, लेकिन क्षेत्र में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। न तो प्रशासन की तरफ से लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा रहा है और न ही स्थाई समाधान निकाला जा रहा है।
लोगों का कहना है कि उनका जीवन सांसत में है, रात-रात भर जागकर काटनी पड़ रही है। कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।
कतरास से तबरेज़ की रिपोर्ट।


