सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद
दिनांक : 12 सितंबर 2026
अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान




धनबाद, 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से CISF Unit, BCCL Dhanbad द्वारा BCCL प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। अभियानों के दौरान प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर रेड, तलाशी, ड्रोन सर्विलांस, वाहन जांच एवं आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
> अवैध खनन एवं कोयला चोरी के विरुद्ध प्रमुख कार्रवाई
क्षेत्र-03
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 07:30 बजे, आगाडीह बस्ती एवं बिसपटिया ग्राउंड के समीप छापेमारी कर 02 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों के साथ लगभग 980 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
क्षेत्र-04
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 07:00 बजे, पांडेयडीह बस्ती रोड, खास सिजुआ के समीप छापेमारी कर 03 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों के साथ लगभग 720 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। लगभग 09:45 बजे, रामकनाली OP के समीप पुनः छापेमारी कर 03 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों के साथ लगभग 300 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। दोनों मामलों में MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। लगभग 12:30 बजे, बेकारनाबाद, रामकनाली OP के समीप 01 अवैध मुहाने की भराई कराई गई।
क्षेत्र-05
दिनांक 12.09.2026 को, तेतुलमारी कोलियरी क्षेत्र के समीप छापेमारी कर 02 मोटरसाइकिलों के साथ लगभग 100 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
क्षेत्र-06
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 08:30 बजे, धनसार मोड़, लाल बंगला क्षेत्र के समीप छापेमारी कर 02 मोटरसाइकिलें (01 motorcycle- JH10 CL 6455), 02 साइकिलें तथा लगभग 350 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
क्षेत्र-09
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 07:30 बजे, बराफकल क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 01 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल एवं लगभग 250 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया तथा 01 व्यक्ति को पकड़ा गया। MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
क्षेत्र-10
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 04:50 बजे, कुजामा माइंस क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 01 मोटरसाइकिल (JH10 DA 2056)जब्त की गई।
समग्र कार्रवाई
अवैध खनन, कोयला उत्खनन एवं भंडारण तथा संबंधित गतिविधियों की रोकथाम हेतु कुल 20 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाए गए। अभियानों के दौरान 14 मोटरसाइकिलें, 02 साइकिलें, लगभग 2.7 टन अवैध कोयला बरामद किया गया तथा 01 व्यक्ति को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त, 01 अवैध मुहाने की भराई कराई गई। संबंधित क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, सघन निगरानी एवं नियमित गश्त भी सुनिश्चित की गई।
> क्षेत्रवार निगरानी एवं अन्य प्रमुख गतिविधियां
क्षेत्र-03
दिनांक 11.09.2026 को समय 16:00 बजे से 16:40 बजे तक, कंपनी कमांडर महोदय के निर्देशानुसार ASI/Exe S. K. Singh, Party I/C के नेतृत्व में 22 बल सदस्यों द्वारा AKC लाइन परिसर से AKC वर्कशॉप, AKC कोल डंप होते हुए सालानपुर माइंस तक एरिया डोमिनेशन किया गया। अभियान के दौरान उक्त मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने के उपरांत सभी बल सदस्य कैंप वापस लौटे।
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 06:15 बजे, Higher Patch Mine के OB Dump के समीप मधुसूदन यादव की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। ग्रामीणों द्वारा माइंस में संचालित वाहन से दुर्घटना का आरोप लगाते हुए खनन एवं परिवहन कार्य बाधित किया गया। लगभग 11:15 बजे, DECO के GM एवं मृतक के परिजनों के बीच वार्ता में ₹12 लाख मुआवजा एवं मृतक के पुत्र को रोजगार देने पर सहमति बनी। इसके पश्चात शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा
कार्य सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ हो गया।
दिनांक 12.09.2026 को लगभग 11:30 बजे, कैलूडीह बस्ती स्थित तालाब के समीप कुएंनुमा भू-थसान की सूचना पर आसूचना बल सदस्य द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
क्षेत्र-04
दिनांक 11.09.2026 को लगभग 14:50 बजे, GM (Security) एवं सुरक्षा सलाहकार द्वारा AKWMC कोलियरी अंतर्गत सिम-03 बंद भूमिगत माइंस एवं बिट्टू बाबू बगला भू-धसान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एरिया कमांडर, परियोजना पदाधिकारी, AKWMC कोलियरी एवं आसूचना बल के सदस्य उपस्थित रहे। भू-धसान क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन की रोकथाम हेतु किए गए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सिम-03 बंद भूमिगत माइंस में हाल में प्रकाश में आई केबल चोरी की घटना के संबंध में भी स्थल का निरीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त, दिनांक 11.09.2026 को CISF Unit, BCCL, धनबाद के वरिष्ठ कमांडेंट/प्रशासन द्वारा थाना प्रभारी, रामकनाली थाना को पत्र प्रेषित कर AMPL Mines, Kantapahari Patch क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन एवं अवैध रूप से उत्खनित कोयले के भंडारण की शिकायत की गई। उक्त क्षेत्र BCCL के खनन क्षेत्र में आता है तथा DGMS द्वारा खनन हेतु असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद रैट-होल के माध्यम से अवैध कोयला उत्खनन एवं परित्यक्त मकानों/संरचनाओं में अवैध कोयले के भंडारण की गतिविधियां प्रकाश में आई हैं।
क्षेत्र-05
दिनांक 12.09.2026 को 09:30 से 11:00 बजे तक, सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार ड्रोन के माध्यम से एरिया के विभिन्न माइंस क्षेत्रों एवं हॉटस्पॉट का सर्विलांस किया गया। सर्विलांस के दौरान कनकनी, 22/12 माइंस, 22/12 OB Dump, BSP माइंस/कोल डंप, एकड़ा सेंट्रल स्टोर, झिली ग्राउंड, नमक फैक्ट्री, सान्द्रा-बांसजोड़ा साइडिंग एवं लोयाबाद-05 नं. क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश क्षेत्र सामान्य पाए गए तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई। 22/12 माइंस, झिली ग्राउंड, नमक फैक्ट्री एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर पूर्व में अवैध उत्खनन/रैट-होल के संबंध में प्रबंधन से पत्राचार कर लॉजिस्टिक सपोर्ट मांगा जा चुका है। आवश्यक लॉजिस्टिक एवं पुलिस सहयोग प्राप्त होने पर भराई/रेड की कार्रवाई की जाएगी। लोयाबाद-05 नं. के अवैध खनन स्थल पर पूर्व में भराई की गई है, जबकि शेष भराई कार्य किया जाना है।
दिनांक 12.09.2026 को ICCC के माध्यम से सक्षम अधिकारी को एकड़ा पुल के समीप बासुदेवपुर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण संबंधी वीडियो एवं सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन हेतु आसूचना बल द्वारा बासुदेवपुर माइंस एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बासुदेवपुर हरिजन बस्ती के समीप नीले गेट के अंदर कोयला भंडारण की पुष्टि हुई। उक्त स्थान प्रथम दृष्टया आवासीय परिसर प्रतीत हुआ तथा बस्ती के अंदर स्थित होने के कारण प्रवेश संभव नहीं हो सका। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित पाए गए।
क्षेत्र-06
दिनांक 11.09.2026 को 16:00 बजे से 16:40 बजे तक, कंपनी कमांडर की उपस्थिति में बल सदस्यों एवं निकटवर्ती बस्ती के ग्रामीणों की सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में 07 SOs एवं 29 ORs, कुल 36 बल सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
क्षेत्र-07
दिनांक 11.09.2026 को लगभग 17:20 बजे, PB स्थित GM कार्यालय में एरिया कमांडर, कंपनी कमांडर एवं GM महोदय के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, R-Store-8 एवं B.C. Plant ड्यूटी पोस्ट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, तथा बल सदस्यों के बैरक एवं आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
क्षेत्र-12
दिनांक 12.09.2026 को 11:40 से 12:10 बजे तक, लायकडीह वाशरी गेट के समक्ष लगभग 25 पूर्व मजदूरों द्वारा माइक एवं झंडे के साथ प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की गई। उक्त मजदूर वर्ष 2019 में कार्य से हटाए जाने के संबंध में न्यायालयीन निर्णय के बावजूद पुनः कार्य पर नहीं रखे जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना/भूख हड़ताल पर हैं। धरना शांतिपूर्ण रूप से जारी है।
क्षेत्र-BK-II
दिनांक 12.09.2026 को 12:50 से 13:30 बजे तक, कंपनी कमांडर के निर्देशानुसार एवं पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में न्यू मधुबन वाशरी में मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन कराया गया। ड्रिल में 06 SOs एवं 25 ORs, कुल 31 बल सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा अन्य प्रतिकूल सूचना प्राप्त नहीं हुई।
▶ विशेष वाहन जांच एवं M-Parivahan सत्यापन अभियान
MMDR Act, 1957 के प्रावधानों के तहत प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर कोयला लदे वाहनों की सघन जांच की गई तथा उनके दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का M-Parivahan ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया।
की समग्र परिणामः कुल 149 कोयला लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 130 वाहनों का M-Parivahan ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच एवं सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
निरंतर निगरानी एवं समन्वित अभियान
अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु CISF द्वारा नियमित रूप से एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT की तैनाती, विशेष वाहन जांच एवं आसूचना-आधारित प्रवर्तन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। चिन्हित अवैध खनन स्थलों/मुहानों के स्थायी निराकरण हेतु BCCL प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
सभी अभियान BCCL प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विधिसम्मत तरीके से संचालित किए गए। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेंगे।
रिपोर्ट इंडिया 19 से तबरेज की रिपोर्ट।


