रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

डीएवी कतरास में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा अभियान

डीएवी कतरास में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा अभियान

धनबाद

कतरास : डीएवी कतरास में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा अभियान

*कतरास :* डीएवी +2 उच्च विद्यालय में नवम-दशम वर्ग के छात्र छात्राओं को कतरास पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा अभियान के तहत साइबर क्राइम से बचाव के कई टिप्स दिए.

*कतरास थानेदार प्रवीण कुमार* ने बच्चों को बताया कि आप लोग अगर मोबाइल ,कंप्युटर चलाते हैं तो साइबर क्राइम से बचें. उन्होंने बताया कि आपसे कोई बैंक,लौटरी या पुलिस का भय दिखा कर कोई पैसे की मांग कर ता है तो सरकारी नंबर 1930 पर फोन करें या स्थानीय पुलिस को 112 नंबर पर सूचित करें.

उन्होंने बताया कि कोई वाटसएप्प,इंस्टाग्राम या फेसबुक के जरिए कोई एप्प डाउनलोड करने के लिए कहता है तो कभी नहीं करें. उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे मे भी बच्चों को सावधान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अनजान लोगों से दोस्ती ,वीडियो कॉल नहीं उठाये या किसी तरह का ओटीपी शेयर ना करने की सलाह दी.

उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र में बाइक चलाने के लिए भी मना किया .मौके पर *रामकनाली ओपी प्रभारी आलिशा कुमारी*, ए स आई मनोज कुमार ने भी साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताये.

*प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बच्चों से इस पर अमल करने की हिदायत दी. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Katras से तबरेज़ की रिपोर्ट

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *