दिनांक 08/03/2026 जनपद पांडरकनाली, स्थान धनबाद, झारखण्ड
साजन पासवान के सौजन्य से इफ्तार पार्टी लोयाबाद कोक प्लांट मे

पुटकी : लोयाबाद कोक प्लांट मस्जिद मोहल्ला में रविवार देर शाम चंदा मामा के प्राचार्य साजन पासवान के सौजन्य से इफ्तार पार्टी की गई। कार्यक्रम में करीब 150 रोजेदारों ने बैठकर इफ्तार किया। साजन पासवान ने कहा कि रमजान प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। इफ्तार में अशरफ अंसारी, शोहराब खान, एनुल खान, जावेद अख्तर, जैनुल अंसारी, बबलू खान, अजाज अंसारी, समीर अंसारी, एकलाख अंसारी आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर तबरेज़


