Report इंडिया 19🚨 बड़ी खबर | कतरास
एसडीपीओ बाघमारा के नेतृत्व में कतरास-सोनारडीह पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान
कतरास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कतरास थाना एवं सोनारडीह ओपी पुलिस ने एसडीपीओ बाघमारा के नेतृत्व में राहुल चौक और कांको चौक पर संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, आवश्यक दस्तावेज, फैंसी नंबर प्लेट और काले शीशे की बारीकी से जांच की जा रही है।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
अभियान में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और सोनारडीह ओपी प्रभारी साधन कुमार समेत पुलिस बल के जवान सक्रिय रूप से मौजूद हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें और प्रतिबंधित काले शीशे एवं फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल न करें।
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कैमरे के साथ — Report इंडिया 19 के लिए रिपोर्ट Tabrez


