🔴 REPORT INDIA 19 | ब्रेकिंग न्यूज़
कतरास में पुलिस का बड़ा वाहन चेकिंग अभियान! नाबालिग बाइक चालक पर कार्रवाई, स्कूली वाहनों और मालवाहक वाहनों की भी हुई जांच
कतरास बाजार क्षेत्र में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान टोटो चालकों, स्कूली वाहनों और मालवाहक वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं जरूरी कागजातों की जांच की गई।
वहीं, नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल चलाते पाए जाने पर पुलिस ने बाइक जब्त कर थाना लाया, जिसके बाद संबंधित मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने थाना चौक से बस अड्डा गुहीबांध तक सड़क के दोनों किनारों पर लगने वाली सब्जी दुकानों को भी सड़क से हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सड़क पर अतिक्रमण न हो।
📢 कतरास में पुलिस का यह अभियान यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती का साफ संदेश दे रहा है।
कैमरे में कैद तस्वीरें बता रही हैं—कतरास पुलिस सड़क पर उतरकर कर रही है नियमों की जांच।
आप देख रहे हैं Report India 19 — खबर वही, जो जरूरी है।
कतरास से Report India 19 के लिए — [Tabrez]।


