रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

*राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के समापन अवसर पर धनबाद में “MOVE – Sunday on Cycle” का आयोजन*

*राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के समापन अवसर पर धनबाद में “MOVE – Sunday on Cycle” का आयोजन*

*धनबाद* *दिनांक- 30 अगस्त 2026*

*राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के समापन अवसर पर धनबाद में “MOVE – Sunday on Cycle” का आयोजन*

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, धनबाद द्वारा तीन दिवसीय अभियान “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के अंतिम दिवस आज “MOVE – Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, महिलाओं, खेल प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा साइकिल राइड, वॉकथॉन/रन-एंड-राइड,  शामिल होकर फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ भी दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम है। राष्ट्रीय खेल दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक लोगों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विभागीय पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकू कुमारी, संतोष कुमार (DLTS), लक्ष्मण मुर्मू (फुटबॉल कोच), राज संचु, अभिमन्यु, खुशबू एवं सुजाता ठाकुर सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Report इंडिया 19 से तबरेज़ की रिपोर्ट।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *