रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

विंध्यवासिनी कॉलेज में वनभोज सह गेट-टु-गेदर कार्यक्रम संपन्न

विंध्यवासिनी कॉलेज में वनभोज सह गेट-टु-गेदर कार्यक्रम संपन्न



बरही।पद्मा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के समीप महाविद्यालय परिवार द्वारा प्रकृति के मनोरम वातावरण में वनभोज सह गेट-टु-गेदर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने गीत, संगीत, नृत्य, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वरुचि भोजन का आनंद लेते हुए सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जैप अविनाश कुमार उपस्थित हुए। महाविद्यालय के संस्थाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार मेहता द्वारा शॉल एवं बुके भेंट कर अतिथि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं सफल आयोजन कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रभात कुमार रवि के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के नियोजन से लेकर समापन तक प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, सहयोग और समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख प्रशिक्षुओं में संजीत, प्रीत, गुनगुन, प्रिया, कृष्ण मोहन, साहिल कमर, अभिषेक गुप्ता, कमलेश्वर, शिल्पी, सुमन, अमित कुमार, बिपिन कुमार, प्रियांशु यादव, दीपक ऋषि, मनीषा यादव, अंजलि कुमारी, अंशू, प्रियंका कुमारी, पूजा, अभिषेक कुमार पांडेय, दीपक, शोभा, मनीष, सचिन, आकांक्षा, मुकेश, रॉकी एवं दीक्षा सहित अन्य प्रशिक्षु शामिल रहे।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार मेहता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से टीमवर्क और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। निदेशक श्री रवि प्रकाश ने कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। वहीं उपसचिव श्री अजीत कुमार ने कहा कि तनाव कम करने और मानसिक शांति के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। डॉ. हरि कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जीवन में नई ऊर्जा और खुशी का संचार होता है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *