रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

सूर्यकुंड मेले की तैयारी को लेकर एसडीओ व एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक

सूर्यकुंड मेले की तैयारी को लेकर एसडीओ व एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक


सफाई, बिजली, सुरक्षा, पार्किंग व अग्निशमन व्यवस्था पर दिए गए स्पष्ट निर्देश

बरही (प्रभात वाणी)।बरही अनुमंडल परिसर में बरकट्ठा में 14 जनवरी से प्रारंभ होने वाले प्रसिद्ध सूर्यकुंड लेकर बरही एसडीओ जोहन टुड्डू एवं एसडीपीओ अजित कुमार बिमल की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की समुचित तैयारी,साफ-सफाई, बिजली, सुरक्षा, पार्किंग एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ जोहन टुड्डू ने कहा कि सूर्यकुंड मेला श्रद्धा एवं आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा आवागमन मार्गों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। वहीं एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैयार रखने को कहा। बैठक में बरकट्ठा बीडीओ रोशमा डुंगडुंग सहित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय के साथ सूर्यकुंड मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाया जाए।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *