रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

कतरास : 12 लाइसेंसी और 2 गैरलाइसेंसी अखाड़ा कमेटियों के साथ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की बैठक, जुलूस रूट का होगा सत्यापन

कतरास : 12 लाइसेंसी और 2 गैरलाइसेंसी अखाड़ा कमेटियों के साथ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की बैठक, जुलूस रूट का होगा सत्यापन

*मुहर्रम को लेकर कतरास थाना अलर्ट, अखाड़ा कमेटियों के साथ पुलिस ने की अहम बैठक*

 

*12 लाइसेंसी और 2 गैरलाइसेंसी अखाड़ा कमेटियों के साथ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की बैठक, जुलूस रूट का होगा सत्यापन

कतरास से तबरेज़ की रिपोर्ट।

धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत – कतरास थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में कतरास थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी अखाड़ा कमेटियों के लाइसेंसधारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में थाना क्षेत्र के 12 लाइसेंसी और 2 गैरलाइसेंसी मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी अखाड़ों से पंचमी से दसमी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही मुहर्रम जुलूस के निर्धारित रूट, समय और व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

 

पुलिस की ओर से सभी अखाड़ा कमेटियों की मौजूदगी में जुलूस रूट के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति से पहले ही निपटा जा सके।थाना प्रभारी ने सभी लाइसेंसधारियों और कमेटी सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।बैठक के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की भी योजना बनाई जा रही है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *