रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

केंदुआ, राजपूत बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों के CO उत्सर्जन प्रभावित आमजनों के साथ जनसंवाद

केंदुआ, राजपूत बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों के CO उत्सर्जन प्रभावित आमजनों के साथ जनसंवाद

दिनांक 09.04.2026 जनपद  केंदुआ स्थान धनबाद ,झारखंड

केंदुआ : राजपूत बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों के CO उत्सर्जन प्रभावित आमजनों के साथ जनसंवाद 

केंदुआ : राजपूत बस्ती एवं आसपास के CO (कार्बन मोनोऑक्साइड) उत्सर्जन से प्रभावित क्षेत्रों के आमजनों के साथ एक महत्वपूर्ण जनसंवाद राज्य प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन, जेआरडीए तथा आईएसएम, सीआईएमएफआर एवं पीएमआरसी के वैज्ञानिकों के समन्वय से आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में CO गैस उत्सर्जन एवं भूमि धंसान (Subsidence) से उत्पन्न गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। उक्त जनसंवाद की अध्यक्षता श्री विकास आनंद, अंचल अधिकारी तथा श्री जी. सी. साहा, महाप्रबंधक, पीबी एरिया द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में श्री नंदेश्वर राय, अवर महाप्रबंधक-सह-परियोजना पदाधिकारी, गोपालीचक कोलियरी समूह; श्री अभिषेक राय, क्षेत्रीय प्रबंधक (मा सं), श्री प्रमोद पांडेय, थाना प्रभारी केंदुआ थाना; श्री एस. के. सिंह (एस एंड आर विभाग); श्री बी. डी. सिंह, प्रबंधक (मा सं/जेआरडीए); तथा श्री गोविंदा, पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रभावित क्षेत्र के जनमानस उपस्थित थे। बैठक के दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा CO उत्सर्जन तथा भूमि धंसान से उत्पन्न संभावित खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को भी स्पष्ट रूप से समझाया गया तथा आवश्यक सावधानी एवं त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के समक्ष पुनर्वास (Rehabilitation) का विषय प्रमुखता से रखा गया और उन्हें इस दिशा में प्रशासन एवं प्रबंधन का सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जनसंवाद का समापन इस अपील के साथ किया गया कि सभी प्रभावित नागरिक एक जागरूक एवं प्रगतिशील राष्ट्रहित में आगे आएं, जिससे प्रभावित स्थलों से समयबद्ध पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

पुटकी से रिपोर्ट इंडिया नाइनटीन के सवाँदाता तबरेज़ की रिपोर्ट।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *