रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विदाई समारोह संपन्न,भावनाओं और रंगारंग कार्यक्रम में सजा मंच

मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विदाई समारोह संपन्न,भावनाओं और रंगारंग कार्यक्रम में सजा मंच

प्रभात वाणी।
बरही। मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और भावनाओं से भरे माहौल में किया गया। सत्र 2024–26 के शिक्षक प्रशिक्षुओं ने सत्र 2023–25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं को विदाई दी।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्राचार्य, प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण और प्रशिक्षु शामिल हुए। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षण को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। श्वेता, संजना, शिल्पी, निशांजलि, प्रिया, सृष्टि और नीतू के शानदार नृत्य पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। सचिन के नाटक और विक्की की शायरी ने सबका मन मोह लिया। वहीं वरिष्ठ प्रशिक्षु धनंजय और अमरदीप ने अपने शिक्षण अनुभव साझा कर भावनात्मक माहौल बना दिया। कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण क्षण वह था जब राष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेता कामेश्वर कुमार को मंच पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीच-बीच में प्रस्तुत चुटकुले, रंगमंच और नाट्य प्रस्तुति ने सबका भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में संध्या को मिस फेयरवेल और गौतम को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशीष कुमार और विनीता कुमारी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का शानदार समापन हुआ। प्रशिक्षुओं ने अपने गुरुओं और साथियों से विदा लेते हुए भावुक पल साझा किए।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *