रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

रेनबो स्कूल बरही और उदयनत्रा स्कूल की रणनीतिक साझेदारीअब बच्चों को ग्लोबल स्टैंडर्ड की मिलेगी शिक्षा

रेनबो स्कूल बरही और उदयनत्रा स्कूल की रणनीतिक साझेदारीअब बच्चों को ग्लोबल स्टैंडर्ड की मिलेगी शिक्षा

प्रभात वाणी।
बरही के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए रेनबो स्कूल, बरही और उदयनत्रा स्कूल के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की गई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक, तकनीकी और नवाचारी शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। रेनबो स्कूल के निदेशक सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि साझेदारी के तहत छात्रों को एसआई, मशीन लर्निंग, डिज़ाइन, आईटी, कला, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी नई प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल अब “फ्यूचर-रेडी एजुकेशन मॉडल” के रूप में विकसित होगा, जहां पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता, नेतृत्व और आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब बरही के छात्रों को भी वही अवसर मिलेंगे जो बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य हर बच्चे को समय के साथ चलने और प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। उदयनत्रा स्कूल के सीएमडी मनीष कुमार सोनी ने कहा कि “शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर बच्चे को नवाचार और तकनीकी कौशल में निपुण बनाना ही सच्ची शिक्षा है। वहीं वाइस एमडी रुद्र अंकित ने कहा कि “किताबों से परे बच्चों को कला, खेल और तकनीक में भी समान अवसर मिलने चाहिए। यह साझेदारी छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *