*हाड़ी जाति विकास मंच तोपचांची प्रखंड कमिटी का गठन सह शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ*
*संगठनिक एकता हि हमारी असली कुजीं है…डब्लू हाड़ी – जिलाध्यक्ष धनबाद*
गोमो से तबरेज की रिपोर्ट।

धनबाद जिला हाड़ी जाति विकास मंच के तत्वावधान में तोपचांची प्रखंड कमिटी का गठन सह शपथ ग्रहण समारोह दुर्गा पाड़ा ग्राम शाखा गोमो में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष *श्री मुरलीधर हरि* व संंचालन पूर्व तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष *कालीचरण हाड़ी* ने किया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से तोपचांची प्रखंड की नई कमिटी का गठन किया गया। *आकाश हाड़ी, दुर्गा पाड़ा गोमो ग्राम निवासी बनें प्रखंड अध्यक्ष*
*नवनियुक्त पदाधिकारी निम्न हैं:*
*प्रखंड अध्यक्ष:* आकाश हाड़ी – दुर्गा पाड़ा गोमो
*प्रखंड उपाध्यक्ष:* प्रदीप हरि – तोपचांची पूर्व दिशा
*प्रखंड सचिव:* करण हरि – लोको बाजार
*प्रखंड सह-सचिव:* रवि हरि – लोको बाजार
*प्रखंड कोषाध्यक्ष:*
कर्ण हरि – दुर्गा पाड़ा
*प्रखंड उप-कोषाध्यक्ष:* विकास हरि – तोपचांची पश्चिम दिशा
झारखंड प्रदेश महासचिव श्री राजू प्रसाद हरि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामूहिक शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा।
*मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य:*
इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महासचिव *श्री राजू प्रसाद हरि* रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य *श्री मन्नू प्रसाद हरि*, एवं धनबाद जिला अध्यक्ष
*श्री डब्लू हरि*, जिला सचिव *श्री बच्चन हरि*, जिला कार्याध्यक्ष *श्री सुभाष हरि*, खरनी पंचायत के मुखिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी *श्री मनोज हरि* सहित जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश हरि संजय हरि, बबलू हरि, जिला प्रवक्ता राजू हरि, सह-सचिव लखन हरि, प्रदेश युवा मोर्चा संगठन सचिव गुड्डू हरि, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष हरि, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष भोला कुमार हरि तथा बाघमारा प्रख़ंड उपाध्यक्ष विनोद हाड़ी, कोषाध्यक्ष बब्लू हाड़ी, के अलावें तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्राम अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, माताएं-बहनें एवं सैकड़ों युवासाथीं उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाऐं।


