रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

दिनांक 21/06/2026 धनबाद

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

धनबाद से तबरेज की रिपोर्ट।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर योगाभ्यास किया और आमजनों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जिला आयुष समिति द्वारा बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित योग सत्र एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायक श्री राज सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों, आम नागरिकों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया।

इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अमृत पार्क, जगजीवन नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भी विधायक श्री सिन्हा ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि—

“यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर होता है।”

उन्होंने कहा कि योग और वृक्षारोपण दोनों ही मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो , उप विकास आयुक्त (डीडीसी) धनबाद, जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण अमृत पार्क में जिला महामंत्री मानस प्रसून, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह,निर्मल प्रधान, नित्यानंद मंडल, नरेंद्र त्रिवेदी, वीरेंद्र हांसदा,उमेश सिंह, विजय कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विधायक श्री सिन्हा ने धनबादवासियों से अपील करते हुए कहा—

“आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करें।”

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *