रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

शनिवार को डैफोडिल्स एकेडमी एवं डैफोडिल्स बचपन करकेंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

शनिवार को डैफोडिल्स एकेडमी एवं डैफोडिल्स बचपन करकेंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

शनिवार को डैफोडिल्स एकेडमी एवं डैफोडिल्स बचपन करकेंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

करकेन्द से तबरेज की रिपोर्ट।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले शनिवार को डैफोडिल्स एकेडमी एवं डैफोडिल्स बचपन करकेंद, में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस ‌के पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य आदरणीय श्री तापस बनर्जी के द्वारा योगीराज देवाधिदेव महादेव एवं माता मंगला गौरी का वंदन एवं नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करा कर कार्य -क्रम को‌ सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री देवाशीष मुखर्जी एवं विद्यालय शिक्षक श्री कौशल झा के द्वारा योगासन एवं प्राणायाम के विभिन्न विधाओं का अभ्यास विद्यार्थियों द्वारा कराया गया। जैसे -कपालभाति, अनुलोम विलोम,ब्राम्ही,भ्रस्त्रीका, एवं अन्य प्रकार के प्राणायाम एवं योगासन कराया गया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में योग ही स्वस्थ जीवन शैली जीने का एक मात्र‌ साधन है। शिक्षक गण एवं शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से अपने वक्तव्य में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने अपने सारगर्भित ‌संबोधन में योग एवं प्राणायाम ‌से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भगाएं रोग की लोकोक्ति को चरितार्थ करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तंदुरुस्ती हजार नियामत।यह तभी संभव है जब योग एवं प्राणायाम अपनाया जाए। प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन ‌के साथ कार्य -क्रम का‌ समापन किया गया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *