रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

जिला परिषद सभागार में विकास व जनसमस्याओं पर बैठक

जिला परिषद सभागार में विकास व जनसमस्याओं पर बैठक

जिप उपाध्यक्ष ने बरही के ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाया

बरही (प्रभात वाणी)। हजारीबाग जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में विकास योजनाओं व जनसमस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, उप विकास आयुक्त रिया सिंह सहित सभी जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख तथा विभिन्न विभागों के जिलापदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रम ऑन की समीक्षा की गई। बैठक में जिप उपाध्यक्ष किशून यादव ने अपने क्षेत्र से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। श्री यादव ने बिजैया में एम्बुलेंस सुविधा, औरपरता पहाड़ी गरजामू सड़क मरम्मत, धोबघट में पेयजल व्यवस्था, हरिजन स्कूल से बजरी तक विद्युत तारों की मरम्मत, पुलिया के पास गड्ढे की रिपेयरिंग, बरही बस स्टैंड में दुकानों के निर्माण तथा बरही चौक की साफ-सफाई की मांग उठाई। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई और योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *