रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

शहीद शक्तिनाथ महतो जयंती पर सिजुआ के तेतुलमुड़ी में उमड़ा जनसैलाब, कोयला माफिया और अवैध खनन पर गरजे भाजपा नेता

शहीद शक्तिनाथ महतो जयंती पर सिजुआ के तेतुलमुड़ी में उमड़ा जनसैलाब, कोयला माफिया और अवैध खनन पर गरजे भाजपा नेता

शहीद शक्तिनाथ महतो जयंती पर तेतुलमुड़ी में उमड़ा जनसैलाब, कोयला माफिया और अवैध खनन पर गरजे भाजपा नेता

👉 शहीद शक्तिनाथ महतो को श्रद्धांजलि, मंच से अवैध कोयला कारोबार पर सीबीआई जांच की उठी मांग
👉तेतुलमुड़ी में शहीद शक्तिनाथ महतो जयंती समारोह, हजारों लोगों की मौजूदगी में भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
👉 माल्यार्पण से जनसभा तक: शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पर भाजपा का बड़ा आयोजन
👉 शहीद की धरती से सरकार पर निशाना, अवैध खनन और कोयला माफियाओं के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

कतरास/तेतुलमुड़ी (धनबाद):
शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती के अवसर पर रविवार को तेतुलमुड़ी स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो उच्च विद्यालय परिसर में भव्य श्रद्धांजलि एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। विद्यालय परिसर श्रद्धालुओं और समर्थकों से पूरी तरह खचाखच भरा रहा। माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम विशाल जनसभा में बदल गया, जहां शहीद के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस आयोजन का नेतृत्व शहीद शक्तिनाथ महतो के अनुज एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद शक्तिनाथ महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित सभी अतिथियों ने शहीद के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती को अवैध कोयला कारोबार और माफियाओं से मुक्त कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अवैध खनन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की।

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी मंच से अवैध कोयला कारोबार, कोयला माफियाओं और कथित संरक्षण देने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था और उनके सपनों का झारखंड तभी बनेगा जब भ्रष्टाचार, अवैध खनन और माफिया राज पर पूरी तरह रोक लगेगी।

कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, धनबाद ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार, सिंदरी की भाजपा प्रत्याशी तारा देवी, गिरिडीह से आशीष दत्ता, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, वार्ड संख्या-6 के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महतो उर्फ डिस्को तथा गिरिडीह सांसद के सचिव सुभाष रवानी श्रसहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। जोगता, लोयाबाद और पुटकी थाना के थाना प्रभारियों के अलावा गोंदूडीह ओपी एवं मुनीडीह ओपी की पुलिस टीम तथा जिला पुलिस प्रशासन के जवान पूरे समय मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

जयंती समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।” उन्होंने शहीद शक्तिनाथ महतो के संघर्ष, त्याग और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में शहीद के सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *