दिनांक 08.08.2026, जनपद करकेन्द, स्थान धनबाद, झारखण्ड
डेफोडिल्स एकाडेमी मे कविगुरू रवीन्द्रनाथ टैगोर की 85 वां पुण्यतिथी धूमधाम से मनाया गया।
करकेन्द : डेफोडिल्स एकाडेमी, करकेंद में कविगुरू रवीन्द्रनाथ टैगोर की 85 वां पुण्यतिथी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद किया गया। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए कि रवीन्द्रनाथ टैगोर कवि, दार्शनिक नाट्यकार गीतकार, चित्रकार थे। उन्हे गीतांजलि की रचना पर नोबेल पुरूस्कार मिला था। भारत के राष्ट्रीय गीत जन गण मन भी उनके द्वारा लिखा गया था। इस अवसर पर विद्यालय के सभीशिक्षक-शिक्षिकाओ ने उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाले। विद्यालय शिक्षिका मिताली चटर्जी एवं झुमा दत्ता रवींद्र संगीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी (चंडीसर) भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यालय उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी कर रहे थे । उन्होने रवीन्द्रनाथ टैगोर के बारे में सभी को विस्तृत जानकारियां दी एवं उनके बताए हुए मार्ग पर सभी को चलने का सुझाव दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा।
करकेन्द से तबरेज़ की रिपोर्ट।


