रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम।

डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम।

दिनांक 08/08/2026 जनपद करकेन्द, स्थान धनबाद, झारखण्ड

डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम।

शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और भारत सरकार के ओ एम यू के अनु दीदी के नेतृत्व के तहत 2 अगस्त से 20 अगस्त तक पुरे भारत वर्ष में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस अवसर पर युवाओं और बच्चों को नशामुक्त सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है यह ब्रह्माकुमारीज कि पुर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शो को समर्पित है कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जागरूक किया गया।नशा मुक्त भारत नशा मुक्त धनबाद बनाने के लिए करकेंद डेफोडिल्स एकाडेमी के छात्र-छात्राओ को नशा मुक्त समाज का संकल्प दिलाया गया। संस्था के द्वारा विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी को बुके देकर सम्मानित किया गया और सहभागिता प्रमाण पत्र जारी किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य तापस बनर्जी उप-प्राचार्य देवाशीष बनर्जी शिझक शिझकाओ में जयंत घटक, अनिल सिंह चंदन पासवान ,सुमन सिंह, झुमा दता, चेरी ,डोली मिताली चटर्जी , सलोनी मधेसिया, शवासत रंजन कर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन भाई धन्यवाद ज्ञापन ने माधव झा ने किया। संजय माहतो , भागीरथ प्रसाद ,पुजा दीदी, अशोक जी, मीरा बहन ,सहित अन्य ब्रह्मकुमारी आश्रम से आए भाई बहनों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं सभी को नशामुक्त समाज बनाने के लिए आव्हान किए।

करकेन्द से तबरेज़ की रिपोर्ट।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *