रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

बरही में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, भुक्तभोगी थाना में दिया आवेदन

बरही में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, भुक्तभोगी थाना में दिया आवेदन

बरही (प्रभात वाणी)।बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गया रोड स्थित हरि नगर मोहल्ला निवासी दीपक कुमार (मां सुषमा कुमारी) के बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद की चोरी कर ली। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार वे मुड़न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को घर में ताला लगाकर बिहार गए हुए थे। वापस अपने घर लौटे तो अज्ञात चोरों ने उनके आवास को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। दीपक कुमार द्वारा बरही थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार चोरी गए सामानों में सोने की चैन 2, मंगलसूत्र 1, चूड़ी 4, कान की बाली 4, अंगूठी 4, लॉकेट 2, चांदी की पायल 6 जोड़ा (लगभग 700 ग्राम) तथा नगद 7 हजार रुपये शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने थाना से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पहले ही लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति बरही से बाहर कहीं जा रहा हो तो इसकी टेलीफोनिक सूचना बरही पुलिस को अवश्य दें। इस संबंध में समाचार माध्यमों के जरिए भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *