रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 18, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

मुखिया ललिता देवी ने निजी खर्च से कराया सिमराटांड़ रोड की मरम्मत, ग्रामीणों को पूजा में मिली बड़ी राहत

मुखिया ललिता देवी ने निजी खर्च से कराया सिमराटांड़ रोड की मरम्मत, ग्रामीणों को पूजा में मिली बड़ी राहत

बरकुडा : प्रखंड के बेलकप्पी पंचायत अंतर्गत सिमराटांड़ जाने वाले मुख्य रास्ते पर लगातार हो रही बारिश से सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई थी। कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही थी। खासकर पूजा के समय लोगों को आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई थीं।

ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर रास्ते की मरम्मत करवाई। इससे आम जनता को काफी राहत मिली और पूजा में आवागमन सुचारू रूप से हो सका।

झारखंड आंदोलनकारी धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि वर्तमान में मुखिया निधि से पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है, लेकिन जैसे ही फंड मिलेगा, उस रास्ते पर पीसीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने मुखिया ललिता देवी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार बारिश से रास्ता चलने लायक नहीं रह गया था। अब रास्ता सही होने से पूजा समेत रोजमर्रा की गतिविधियों में भी सुविधा होगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *