रिपोर्ट इंडिया 19 | Report India 19 News
  • September 19, 2026
  • Last Update September 17, 2026 11:24 am
  • Dhanbad

बरही में नवरात्रि सप्तमी पर भक्ति जागरण का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ

बरही में नवरात्रि सप्तमी पर भक्ति जागरण का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ

आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, भजनों से गूंजा वातावरण

नवरात्रि: के पावन अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, करियातपुर द्वारा सप्तमी की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पंडाल परिसर माता रानी की भक्ति में सराबोर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। देवी माँ की भक्ति हमें आत्मबल, संयम और सेवा की भावना से जोड़ती है। जब समाज इस तरह एकजुट होकर आयोजन करता है तो भाईचारा और मजबूत होता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, मुखिया मोतीलाल चौधरी, समिति अध्यक्ष बिरजू ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भक्ति जागरण में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे। समिति द्वारा सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *